Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsजेवर छीनने और पत्नी को मायके से वापस न भेजने का आरोप,...

जेवर छीनने और पत्नी को मायके से वापस न भेजने का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

लखीमपुर खीरी। धौरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इरफान ने अपनी पत्नी के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी कैमरून निशा है के जेवर ससुरालीजनों ने अपने पास रख लिए हैं और पैसों की मांग को लेकर उसे उसके साथ नहीं भेजा जा रहा है। पीड़ित ने अपने पुत्र को भी वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

मुख्यमंत्री को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार इरफान पुत्र इसरार निवासी गुधरिया, थाना व तहसील धौरहरा, जिला लखीमपुर खीरी का विवाह वर्ष 2025 में कैमरून निशा पुत्री सब्बीर निवासी महराजनगर, थाना धौरहरा के साथ हुआ था। पीड़ित के मुताबिक दंपती का एक पुत्र भी है, जिसकी उम्र करीब एक वर्ष बताई गई है।

आरोप है कि कुछ समय से कैमरून निशा अपने मायके में रह रही है। पीड़ित का कहना है कि ससुराल पक्ष के इरशाद पुत्र सब्बीर समेत अन्य लोगों ने उसकी पत्नी के जेवर अपने पास रख लिए हैं और उससे पैसों की मांग की जा रही है। आरोप यह भी है कि पत्नी को उसके साथ वापस नहीं भेजा जा रहा है।

पीड़ित ने बताया कि मामले को लेकर उसने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उसके अनुसार अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। इरफान का आरोप है कि मामले में उस पर ही आरोप लगाए जाने लगे, जिससे उसे न्याय नहीं मिल सका।

अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी ससुरालीजनों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही उसने अपने पुत्र को वापस दिलाए जाने की भी गुहार लगाई है।