Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsWorldअमेरिका में मां और छोटे भाई की धारदार हथियार से भारतीय मूल...

अमेरिका में मां और छोटे भाई की धारदार हथियार से भारतीय मूल के नाबालिग युवक ने की हत्या, फिर कार लेकर हुआ फरार

अपनी मां और छोटे भाई पर जानलेवा हमला करने के बाद 17 वर्षीय युवक फरार हो गया। पुलिस की टीम जब घर पहुंची तो दोनों के शव मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस की टीम ने नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया।
अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भारतीय मूल के 17 वर्षीय किशोर पर अपने घर में अपनी मां और छोटे भाई की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। ऐक्टन निवासी अर्जुन अरविंद पर अपने 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद और 45 वर्षीय मां सुधा वेंकटेशन की मौत के मामले में हत्या के दो आरोप, परिवार या घर के किसी सदस्य पर हमला और मारपीट के दो आरोप, हमला और मारपीट के दो अन्य आरोप, बिना अनुमति वाहन इस्तेमाल करने तथा मोटर वाहन चोरी करने के आरोप लगाए गए हैं।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे दोनों
आरोप है कि अर्जुन ने मंगलवार को घर में अपनी मां और भाई पर जानलेवा हमला किया और फिर फरार हो गया। सिद्धार्थ एवं सुधा ‘गंभीर रूप से घायल’ अवस्था में मिले थे। अभी यह पता नहीं चल सका है कि हत्या में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया।

अर्जुन के पिता पुलिस को किया फोन
मिडिलसेक्स डिस्ट्रिक अटॉर्नी मैरिएन रयान और ऐक्टन पुलिस प्रमुख डगलस स्टर्निओलो ने बताया कि सिद्धार्थ एवं सुधा बोस्टन से करीब 48 किलोमीटर दूर ऐक्टन के मार्था लेन स्थित अपने घर में मंगलवार को मृत मिले। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ऐक्टन पुलिस को 11 अगस्त को शाम छह बजकर 37 मिनट पर अर्जुन के पिता का फोन आया।

पुलिस ने दोनों के शव को किया बरामद
उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। मार्था लेन स्थित मकान में पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को अंदर मृत पाया। अधिकारियों के अनुसार, सिद्धार्थ का शव पहली मंजिल पर और सुधा का शव भूमिगत तल में मिला।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
पुलिस ने कहा कि अर्जुन घर पर नहीं था और अपनी मां की कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस की टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले साथ ही स्थानीय लोगों से आरोपी लड़के के बार में पूछताछ की। काफी मशक्कत को बाद जांचकर्ताओं ने बुधवार तड़के मैसाचुसेट्स के वेलैंड में एक पार्किंग स्थल से आरोपी अर्जुन को पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।