Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeLifestyleEntertainmentसिर पर क्राउन, ब्लैक गाउन और ऐश्वर्या राय का टशन, पेरिस फैशन...

सिर पर क्राउन, ब्लैक गाउन और ऐश्वर्या राय का टशन, पेरिस फैशन वीक में रैंप पर छाईं बच्चन परिवार की बहुरानी

ऐश्वर्या राय ने यारा शूमेकर की डिजाइन की हुई ब्लैक वेलवेट ड्रेस पहनकर ‘लॉरियल पेरिस ले डेफिले 2026’ के रैंप वॉक किया। उनकी ड्रेस पर खूबसूरत क्रिस्टल वर्क, फ्रिंज डिटेलिंग और एक शानदार केप था, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था।
ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे ही रैंप वॉक करने उतरीं तो सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गई। एफिल टॉवर के बैकग्राउंड में हुए शानदार इवेंट में अपने शाही अंदाज में रैंप पर चलते हुए एक्ट्रेस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस ब्यूटी ब्रांड की लंबे समय से एंबेसडर रहीं एक्ट्रेस ने यारा शूमेकर की डिजाइन की हुई बेहद खूबसूरत वेलवेट ड्रेस में ग्लैमरस लुक दिखाया। उन्होंने अपने बोल्ड हेयर कलर से अपने लुक में एक अलग ही रंगत जोड़ी। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय के लुक की खूब तारीफ हो रही है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि ऐश्वर्या अपने बेहतरीन फैंशन चॉइस से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती हैं।
ऐश्वर्या राय ने ब्लैक गाउन में लूटी महफिल
ऐश्वर्या राय ने ‘लॉरियल पेरिस ले डेफिले 2026’ के लिए रैंप वॉक किया। उन्होंने यारा शूमेकर के ‘फॉल/विंटर 2026-27’ कलेक्शन का एक आउटफिट पहना था। इस लुक को मोहित राय, तरंग अग्रवाल और चिंतन शाह ने स्टाइल किया था। स्टाइलिंग में पूरा ध्यान यारा शूमेकर के आउटफिट की बनावट और सजावट पर रखा गया था। आउटफिट का बेस काले रंग का फिटेड वेलवेट था, जिस पर खास बनावट और 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इसके ऊपर क्रिस्टल से सजा हुआ केप डाला गया था, जो इस लुक की सबसे खास चीजों में से एक था। ऐश्वर्या ने इस आउटफिट के साथ क्राउन-स्टाइल हेडपीस पहना था। उनके बरगंडी कलर के बाल भी चर्चा में रहे।
पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा
बच्चन परिवार की बहुरानी ऐश्वर्या के साथ कई इंटरनेशनल स्टार्स और लॉरियल पेरिस की एंबेसडर भी शामिल हुईं, जिनमें सिमोन ऐशली, सेलिन डियोन, ईवा लोंगोरिया और केंडल जेनर शामिल थीं। इवेंट की तस्वीरों और वीडियो में स्टार्स को रैंप पर मस्ती करते हुए देखा गया। यहां तक कि शो के दौरान ग्रुप ने अचानक डांस भी किया। शो का एक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या, सेलिन डियोन को गले लगाती और किस करती हुई दिख रही हैं। फैशन इवेंट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डांस भी किया। एक्ट्रेस और सिंगर को स्टेज पर एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए भी देखा गया।
कान्स में छाईं ऐश्वर्या राय
इस साल की शुरुआत में ऐश्वर्या ने कान्स में भी अपने शानदार फैशन सेंस से सबका दिल जीता था। उन्होंने ब्लू इलैक्ट्रिक ड्रामैटिक गाउन पहनी थी, जिस पर सीक्वेंस का काम हुआ है। वहीं रेड कार्पेट पर उन्होंने स्टाइलिश व्हाइट पैंटसूट पहना था, जिसमें स्ट्रक्चर्ड प्लंजिंग ब्लेजर और फिटेड ट्राउजर था। इस मोनोक्रोम लुक को आउटफिट के किनारों पर की गई बारीक सजावट ने और खास बना दिया। इससे इसके स्लीक लुक में खूबसूरत टेक्सचर और डिटेलिंग जुड़ गई। फ्रेंच रिवेरा में कान्स की स्टार ने एक कस्टम बेबी पिंक गाउन में सॉफ्ट ग्लैमरस लुक भी अपनाया था। इस गाउन में हार्ट-शेप की फिटेड सिल्क डिजाइन थी, जिसके साथ एक बहता हुआ शिफॉन केप और फूलों की सजावट वाली डिटेलिंग थी।