भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है, इस बीच दोनों के बीच रैंकिंग में भी टक्कर है। पहले मैच के बाद दोनों टीमों की रेटिंग में बदलाव हुआ है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त वनडे सीरीज खेली जा रही है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हो चुका है, जिसे भारत ने 5 विकेट से अपने नाम किया था। इस बीच आपको एक नजर आईसीसी वनडे रैंकिंग पर भी डालनी चाहिए। सीरीज के पहले तक दोनों टीमों की रेटिंग क्या थी और अब जबकि पहला मैच हो गया है, उसके बाद क्या असर पड़ा है, ये भी आपको जानना चाहिए।
पहले वनडे के बाद बदल गई दोनों टीमें की रेटिंग
आईसीसी रैंकिंग में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जबरदस्त टक्कर है। पहले आपको बताते हैं कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले दोनों टीमों का क्या हाल था। इस सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को खेला गया था, उससे पहले यानी 3 नवंबर को भारत की वनडे रैंकिंग 115 की थी और न्यूजीलैंड की 109 की थी। पहला मैच भारत ने जीत लिया है, इसके बाद अब भारत की रेटिंग 116 की हो गई है, वहीं न्यूजीलैंड की घटकर 108 की रह गई है। यानी पहले तो रेटिंग का अंतर छह रेटिंग का फासला था, उसमें अब आठ का हो गया है।
न्यूजीलैंड की टीम कर सकती है इस सीरीज में भी पलटवार
इस बीच बड़ी और अहम बात ये है कि दोनों टीमों पहले और दूसरे नंबर पर हैं। भारतीय टीम जहां आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। मौजूदा वनडे सीरीज का पहला मैच भले ही भारत ने जीत लिया हो, लेकिन उसके लिए सीरीज पर कब्जा करना आसान तो कतई नहीं होने वाला। इससे पहले देखा ही था कि कैसे टी20 सीरीज में पहले तीन मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड ने पलटवार किया और आखिरी दो मैच जीत लिए थे। ऐसा ही कुछ वनडे सीरीज में भी होते हुए नजर आ सकता है।
वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को खेला जाएगा
सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय टीम की रेटिंग में भले ही कोई अंतर पड़े, लेकिन रैंकिंग पहली ही रहेगी, ये करीब करीब पक्का है, क्योंकि टीम इंडिया की लीड काफी ज्यादा हो चुकी है। जिसे पार करना न्यूजीलैंड के लिए आसान काम नहीं होगा। कुल मिलाकर सीरीज रोमांचक होगी, ये तो लग रहा है। देखना है कि सात नवंबर को जो सीरीज का दूसरा मैच होगा, उसमें टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है।


