भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज है। ये मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले को बिना किसी खर्च के फ्री में देखने का तरीका जान लीजिए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के रोचक मुकाबले जारी है। अब तक दो मैच हो चुके हैं, जिसे भारतीय टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की है। आज तीसरा मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इस मैच को आप बिल्कुल फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं, ये बात जान लीजिए, ताकि आपका कोई पैसा भी खर्च ना हो और आप पूरे मैच का आनंद भी ले सकें। आज का मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हो जाएगा, मैच के लिए 12 टॉस होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज तीसरा मैच सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव एप पर आएगा लाइव
न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया अभी श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी20 सीरीज खेल रही है। इस पूरी सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर जाना होगा, वहीं अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या फिर टेबलेट पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास सोनी लिव एप होना चाहिए। इतना ही नहीं, अगर आप स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो वो भी सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है। हालांकि टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स देखने के लिए आपको हर महीने कुछ ना कुछ चार्ज देना होता है, वहीं सोनी लिव एप भी मैच के लिए फ्री नहीं है।
डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश पर फ्री में लाइव देख सकते हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच
इस बीच अगर आप इस मैच को बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखना चाहते हैं तो उसका तरीका हम आपको बताएंगे। दरअसल भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के मैच डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव दिखाए जा रहे हैं। लेकिन उसके लिए आपको पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। जब आप डीडी फ्री डिश का कनेक्शन लेते हैं तो उसके लिए आपको शुरुआत में ही चार्ज देना होता है, लेकिन इसके बाद हर महीने कोई चार्ज नहीं पड़ता है, ये पूरी तरह से फ्री होता है। यानी यहां आप बिना कुछ अतिरिक्त शुल्क दिए मैच को लाइव देख सकते हैं।
आज भी ईशान किशन रहेंगे बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है प्लेइंग इलेवन में मौका
आज के मैच में भी ईशान किशन नहीं खेलेंगे, वे पूरी तरह से फिट नहीं बताए जा रहे हैं। इसका ऐलान बीसीसीआई की ओर से पहले ही कर दिया गया है। दूसरा मैच भी वे नहीं खेल पाए थे। ऐसे में पूरी संभावना है कि वैभव सूर्यवंशी को फिर से मौका दिया जाएगा। लेकिन सवाल यही होगा कि क्या वे ओपनिंग के लिए आएंगे या फिर तीसरे नंबर पर ही उन्हें मौका दिया जाएगा। पिछले मैच में जब वे तीन नंबर पर खेलने आए थे, तब उन्होंने चार रन की एक छोटी सी पारी खेली थी। अगर आज वे प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो उनसे बड़ी और आक्रामक पारी की उम्मीद होगी।


