Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsBusinessशेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट; पर कोटक...

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट; पर कोटक महिंद्रा बैंक में दिखी तूफानी तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए, जिससे निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत निराशाजनक रही। वैश्विक बाजारों से मिले सुस्त संकेतों और प्रमुख हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के कारण घरेलू बाजार में मंदी का रुख देखने को मिला। हफ्ते के पहले ही दिन सेंसेक्स और निफ्टी बड़े नुकसान के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 269.07 अंक (0.37%) की गिरावट लेकर 72,854.76 के स्तर पर आ गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 99.75 अंक (0.44%) टूटकर 22,500.25 के स्तर पर फिसल गया।
बाजार में बिकवाली का दबाव इतना रहा कि बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों के मुकाबले गिरने वाले शेयरों की संख्या करीब दोगुनी रही। आज केवल 877 शेयरों में बढ़त दर्ज हुई, जबकि 1,794 शेयरों में गिरावट रही और 202 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे थे। हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक, JSW स्टील और सन फार्मा जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और SBI लाइफ जैसे शेयर दबाव में रहे।

आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर्स में भारी गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बाजार में बिकवाली का असर साफ दिखाई दिया। आज सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर पर दिखा, जहां निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.59% टूटकर 31,486.50 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.96% और निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.61% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इस निफ्टी रियल्टी (-0.78%), निफ्टी एफएमसीजी (-0.31%), निफ्टी मेटल (-0.31%), निफ्टी ऑयल एंड गैस (-0.30%) और निफ्टी बैंक (-0.21%) में भी नरमी रही।

कोटक महिंद्रा बैंक में तूफानी तेजी, श्रीराम फाइनेंस और इंफोसिस धड़ाम
निफ्टी 50 के शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जहां बैंकिंग और फार्मा शेयरों ने कुछ सहारा दिया, वहीं आईटी और फाइनेंस स्टॉक्स ने बाजार को नीचे खींचा। कोटक महिंद्रा बैंक 2.82% की तूफानी तेजी के साथ ₹442.65 पर पहुंचकर टॉप गेनर रहा। इसके अलावा डॉ. रेड्डीज (+1.67%), जेएसडब्ल्यू स्टील (+1.17%), सिप्ला (+0.62%), सन फार्मा (+0.47%) और मारुति सुजुकी (+0.11%) में भी खरीदारी देखी गई। वहीं, श्रीराम फाइनेंस (-5.10%) में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही इंफोसिस (-1.82%), बजाज फाइनेंस (-1.78%), एशियन पेंट्स (-1.44%), टाइटन (-1.23%), एचडीएफसी लाइफ (-1.16%), हिंडाल्को (-1.14%) और एसबीआई लाइफ (-1.13%) में तेज बिकवाली देखने को मिली।