Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportविराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, नंबर 1...

विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, नंबर 1 शुभमन गिल की कुर्सी पर खतरा

आईसीसी वनडे रैंकिंग में इस बार विराट कोहली ने छलांग मारी है। हालांकि शुभमन गिल अभी भी नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। रोहित शर्मा इस वक्त नंबर चार पर हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग मारी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले ही मैच में कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक ठोका था। इसका फायदा उन्हें इस बार की रैंकिंग में भी मिलता हुआ नजर आ रहा है। अभी भी टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ही हैं, लेकिन अब उनकी पहले नंबर की कुर्सी पर खतरा जरूर दिख रहा है। कोहली और शुभमन में ज्यादा अंतर नहीं है।
शुभमन गिल अभी भी आईसीसी वनडे रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज
आईसीसी की ओर से नई वनडे रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें शुभमन गिल पहले नंबर पर कब्जा जमाए हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में गिल ने 108 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 110 रन बनाए थे। इसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। ​इसी पारी की बदौलत गिल की रेटिंग अब बढ़कर 816 की हो चुकी है। साल 2023 में उनकी रेटिंग 841 थी, अब वे उसके काफी करीब​ पहुंच चुके हैं।

विराट कोहली ने मारी एक स्थान की छलांग, डेरिल मिचेल को नुकसान
इस बीच पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी लंबी छलांग मारी है। वे अब एक स्थान के फायदे के साथ नंबर दो पर पहुंच गए हैं। कोहली की रेटिंग अब बढ़कर 796 की हो गई है। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में 88 बॉल पर 139 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाबी हासिल की थी। इस पारी में कोहली ने 10 चौके और 9 छक्के लगाए थे। इसी का फायदा उन्हें मिला है। विराट के आगे जाने से न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल एक स्थान नीचे यानी नंबर तीन पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 794 की है।

रोहित शर्मा अभी भी नंबर चार की कुर्सी पर काबिज
इस बीच रोहित शर्मा की बात करें तो वे नंबर चार पर बने हुए हैं। ​वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में रोहित के बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए थे। रोहित 35 बॉल पर 32 ही रन बनाकर आउट हो गए थे। इसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित की रेटिंग 753 की है। श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने भी छलांग मारी है। वे तीन स्थानों के फायदे के साथ नंबर 7 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 674 की है।