Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

भारत की पहली बुलेट ट्रेन होगी बेहद खास, 320 की स्पीड में ट्रैक बदलते समय नहीं लगेगा झटका; इस्तेमाल होगी खास तकनीक

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के साथ ही बेहद सहज तरीके से ट्रैक भी बदल सकेगी। खास तकनीक...
HomeNewsWorldपाकिस्तान-तालिबान में फिर ठनी, PAK फौज ने अफगानिस्तान में सुबह-सुबह 10 जगह...

पाकिस्तान-तालिबान में फिर ठनी, PAK फौज ने अफगानिस्तान में सुबह-सुबह 10 जगह किए हवाई हमले

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने अफगानिस्तान में 10 जगहों पर सुबह-सुबह हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि इन जगहों का इस्तेमाल उनकी धरती पर ड्रोन अटैक करने के लिए हुआ था।
पाकिस्तान ने आज (गुरुवार को) सुबह अफगानिस्तान में 10 जगहों पर हवाई हमले करने का दावा किया है। पाकिस्तान के दावे के मुताबिक, इन जगहों का इस्तेमाल एक दिन पहले उसके विरुद्ध ड्रोन अटैक करने के लिए किया गया था। इस घटना ने साउथ एशिया के इन दो पड़ोसी देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा दिया है, जिससे क्षेत्रीय ताकतों की मध्यस्थता के प्रयासों पर खतरा मंडरा रहा है।
पाकिस्तान ने तालिबान पर लगाया ड्रोन अटैक का आरोप

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने X पर यह ऐलान तब किया, जब उनके अफसरों ने बताया कि अफगानिस्तान की तालिबान फोर्स ने 8 ड्रोन छोड़े और पाकिस्तानी बॉर्डर पोस्ट पर फायरिंग की। यह वारदात तब हुई जब पाकिस्तानी सैनिकों ने तालिबान की तरफ से सीमा पार घुसपैठ की हरकत को नाकाम कर दिया था। हालांकि, अफगानिस्तान में पाकिस्तान के ताजा हमलों पर काबुल की तरफ से फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं आया है।

पाकिस्तान का लड़ाकू विमानों से बम बरसाने का दावा

उधर, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बीते बुधवार को इस बात से इनकार कर दिया कि अफगान तालिबान फोर्स ने कोई अटैक किया है। ये अलग-अलग स्टेटमेंट तब आए, जब पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने पूर्वी अफगानिस्तान में उन जगहों पर हमले का दावा किया, जिन्हें उनकी तरफ से आतंकवादियों के ठिकाने बताया गया था।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में रातभर हुई गोलीबारी

इससे पहले, पाकिस्तानी फौज के अफसरों ने बुधवार को कहा था कि सुरक्षाबलों ने अफगान तालिबान की तरफ से कथित रूप से उड़ाए गए 8 साधारण ड्रोन्स को तब मार गिराया, जब वे उत्तर-पश्चिमी शहर कोहाट और सरहद से लगे तोरखम में घुसने की फिराक में थे। लोकल पाकिस्तानी अफसरों ने बताया था कि पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से चरमपंथियों की सीमा पार घुसपैठ के प्रयास को फेल करने के बाद, तालिबान फोर्स ने रात भर पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर गोलाबारी की।

जुलाई में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में की थी एयरस्ट्राइक

हालांकि, इससे पहले जुलाई महीने में पाकिस्तान में घुसकर अफगानी एयरफोर्स ने ISIS आतंकियों के ठिकानों पर हमले किए थे। तालिबान ने बदला लेने का दावा किया था। अफगानिस्तान ने ये हवाई हमले बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह में ISIS के अड्डों पर किए थे।