Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

भारत ने जब्त किया पाकिस्तान का 3,62,000 किलो खजूर, पहचान छिपाकर UAE के रास्ते पहुंचा था महाराष्ट्र

राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र के नासिक के सीएफएस अंबड में सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त...
HomeNewsWorld'चीन हमारी जासूसी करता है, हम भी ऐसा ही करते हैं...', अमेरिकी...

‘चीन हमारी जासूसी करता है, हम भी ऐसा ही करते हैं…’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि चीन अमेरिका की जासूसी करता है। हालांकि, ट्रंप ने ये भी कहा है कि अमेरिका भी चीन की जासूसी करता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीन को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन अमेरिका की जासूसी करता है और अमेरिका भी चीन के साथ ऐसा ही करता है। ट्रंप ने कहा है कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान उनसे लगभग हर चीज के बारे में चर्चा करेंगे। ट्रंप के इस दावे ने एक बार फिर से चीन की जासूसी को लेकर चर्चा छेड़ दी है।

जिनपिंग करेंगे अमेरिका की यात्रा
आपको बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, शी जिनपिंग 23 सितंबर 2026 को अमेरिका पहुंचने वाले हैं। वह 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी बीते जून महीने में चीन की यात्रा पर गए थे। उन्होंने शी जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात को काफी सकारात्मक बताया था।
2028 के राष्ट्रपति चुनाव पर बोले ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2028 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी बात की है। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उम्मीदवारी का समर्थन करेगे? इस सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि “अभी काफी समय बाकी है। वेंस हमारे पास बहुत सारे अच्छे विकल्प हैं, वे सभी बहुत अच्छे हैं।” आपको बता दें कि आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में रिपब्लिकन उम्मीदवार के तौर पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो सबसे आगे माने जा रहे हैं।

‘कनाडा के साथ डील करना सबसे मुश्किल काम’
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आयरलैंड के दौरे पर थे। यहां से वापसी के समय एयर फोर्स वन पर सवार होते हुए ट्रंप ने कहा कि “कनाडा के साथ डील करना सबसे मुश्किल काम है, लेकिन वे हमारे साथ डील करने के लिए बहुत बेताब हैं।” बता दें कि बीते कुछ समय से ट्रेड डील को लेकर अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं, मिडिल ईस्ट के बारे में ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि खाड़ी के अन्य देश ईरान से मिल रहे हैं।