Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsपांच गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी बस, चूल्हे...

पांच गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी बस, चूल्हे से लगी आग, 50 लोग घायल

तेलंगाना के रंगा रेड्डी में एक कंटेनर ट्रक बिजली के पोल से टकरा गई। इसके बाद एक अनियंत्रित बस भी बिजली पोल से टकराते हुए अन्य कई वाहनों में टक्कर मार दी। बस होटल में घुस गया, जहां चूल्हा जलने की वजह से आग लग गई।
रंगा रेड्डी: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां शमशाबाद में एक कंटेनर ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। इसके बाद एक दूसरी बस भी बिजली के पोल से टकरा गई। पोल को टक्कर मारते हुए बस ने मारुति अर्टिगा, मारुति ओमनी, मारुति स्विफ्ट और एक मोटरसाइकिल को टक्कर भी टक्कर मार दी। सभी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए बस सड़क किनारे बने एक होटल और पान की दुकान में जा घुसी। वहीं टक्कर की वजह से होटल के अंदर चूल्हा जलने की वजह से आग लग गई। इस घटना के पास स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना करीब 50 लोग घायल हैं। फिलहाल सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
बस ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर
दरअसल, शमशाबाद के पास बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे पर एक भयानक दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद से बेंगलुरु जा रहा एक कंटेनर ट्रक डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बाद, सामने से आ रही ‘सेवन हिल्स प्राइवेट ट्रैवल्स’ की बस भी उसी बिजली के खंभे से टकराई और फिर पास में खड़ी मारुति अर्टिगा, मारुति ओमनी, मारुति स्विफ्ट और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए ‘बालाजी भवन’ होटल में जा घुसी। बस होटल के बगल में बनी पान की दुकान से भी टकरा गई।

चूल्हा जलने की वजह से लगी आग
टक्कर के समय होटल के अंदर चूल्हा जल रहा था, जिससे अचानक आग लग गई। हालांकि, सतर्क स्थानीय लोगों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस सीरियल एक्सीडेंट में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मारुति अर्टिगा के ड्राइवर को भी चोटें आईं। कुल मिलाकर, 50 से ज़्यादा लोगों को मामूली चोटें आईं और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचाया है। डॉक्टरों का कहना है कि बस ड्राइवर की हालत गंभीर है।
पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर भी हादसा
ऐसा ही एक अन्य मामला पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर भी सामने आया है। यहां जंभुलवाड़ी के पास टेम्पो को टक्कर मारने के बाद एक ट्रक ने कई अन्य वाहनों में भी टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया, “सतारा से पुणे की ओर आ रहा एक ट्रक अपने आगे चल रहे एक टेम्पो से टकरा गया। टक्कर के बाद, दोनों गाड़ियां सड़क के दूसरी तरफ चली गईं और दो कारों से टकरा गईं। इस हादसे में गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा। घायलों में से एक दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से दो की बाद में मौत हो गई।