Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जबलपुर में नवविवाहित धर्मेंद्र रजक की संदिग्ध मौत से सनसनी, पिता का आरोप- बेटे को जहर देकर मारा गया; FIR दर्ज कराने के लिए...

जबलपुर, मध्य प्रदेश। जबलपुर जिले में 30 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है। मृतक के...
HomeNewsBusinessसचिन तेंदुलकर ने खरीदी 3.86 एकड़ जमीन, 70 करोड़ रुपये में हुई...

सचिन तेंदुलकर ने खरीदी 3.86 एकड़ जमीन, 70 करोड़ रुपये में हुई पूरी डील: रिपोर्ट

सचिन तेंदुलकर ने 3 अलग-अलग प्लॉट में से 3.09 एकड़ वाले प्लॉट का 100% मालिकाना हक खरीदा है। जबकि बाकी की दोनों प्रॉपर्टी के लिए उन्होंने 50% अविभाजित हिस्सा खरीदा है।
दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए महाराष्ट्र के लोनावला में 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में लगभग 70 करोड़ रुपये में ये जमीन खरीदी है। ये डील 4 सितंबर को 3 अलग-अलग रजिस्टर्ड ट्रांजैक्शन के माध्यम से हुई है। इस पूरी डील में खाली प्लॉट और 2100 वर्ग फुट में बना एक बंगला भी है।

तीनों डील की क्या है वैल्यू
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Zapkey के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डेटा से इस डील की जानकारी मिली है। डॉक्यूमेंट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों डील्स की कुल कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये है। पहली डील में 3.09 एकड़ जमीन के लिए 63.69 करोड़ रुपये, दूसरी डील के लिए 4.56 करोड़ रुपये और तीसरी डील के लिए 1.75 करोड़ रुपये शामिल हैं।

सचिन ने 3.09 एकड़ वाले प्लॉट का 100% मालिकाना हक खरीदा
डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर ने 3 अलग-अलग प्लॉट में से 3.09 एकड़ वाले प्लॉट का 100% मालिकाना हक खरीदा है। जबकि बाकी की दोनों प्रॉपर्टी के लिए उन्होंने 50% अविभाजित हिस्सा (बिना बंटवारे वाला हिस्सा) खरीदा है। तेंदुलकर ने ये तीनों प्रॉपर्टी नंदन धनंजय मेहता और विवस्वत धनंजय मेहता से खरीदी हैं। सचिन तेंदुलकर ने इस पूरी डील के लिए 4.20 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 90,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भी भुगतान किया है।

1.68 लाख वर्ग फुट है तीनों प्रॉपर्टी का एरिया
सचिन तेंदुलकर ने ये प्रॉपर्टी लोनावला के मावल तालुका में खरीदी है। इन तीनों प्रॉपर्टी का कुल एरिया लगभग 15,601.78 वर्ग मीटर है, जो लगभग 1.68 लाख वर्ग फुट या 3.86 एकड़ के बराबर है। Zapkey.com के अनुसार, कुल कीमत और डील किए गए एरिया के आधार पर तीनों प्रॉपर्टी का एवरेज रेट लगभग 4168 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

पुणे से 60 km दूर एक मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशन है लोनावला
मुंबई से 100 km और पुणे से 60 km दूर स्थित लोनावला एक मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन मॉनसून और सर्दियों के दौरान सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, लोनावला महाराष्ट्र में ‘सेकंड-होम’ के लिए एक लोकप्रिय जगह है और इसने अमीर और मशहूर हस्तियों का ध्यान आकर्षित किया है।