Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsBusinessशेयर बाजार में आया तूफानी उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी भी...

शेयर बाजार में आया तूफानी उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी भी भागा; TCS-Wipro चमके

जन्माष्टमी के दिन शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत जोश के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक तक उछल गया, जबकि निफ्टी भी मजबूती के साथ 23,900 के ऊपर पहुंच गया। IT शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।
भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार, 4 सितंबर की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ की। जन्माष्टमी के दिन कारोबारी सत्र की शुरुआत में ही सेंसेक्स करीब 500 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी भी अच्छी बढ़त के साथ 23,900 के ऊपर पहुंच गया। बाजार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला और खासतौर पर IT शेयरों में जबरदस्त तेजी रही। टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयर निवेशकों के रडार पर रहे।
सेंसेक्स करीब 500 अंक उछला
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 510.79 अंक की बढ़त के साथ 76,663.65 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 47.70 अंक चढ़कर 23,921.15 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में तेजी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि करीब 1,561 शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे, जबकि 741 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। करीब 150 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

IT शेयरों में जबरदस्त खरीदारी
शुक्रवार की तेजी में IT सेक्टर सबसे ज्यादा चमकता नजर आया। तस्वीर के मुताबिक निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.06 फीसदी ऊपर था। IT कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में टीसीएस1.44 फीसदी, विप्रो 1.47 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.44 फीसदी और इंफोसिस 1.25 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा ट्रेंट भी करीब 0.72 फीसदी ऊपर था। दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज़, HDFC लाइफ, HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।

इन शेयरों पर रहा दबाव
जहां IT और कुछ बैंकिंग शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, वहीं कई बड़े शेयर लाल निशान में भी कारोबार करते नजर आए। आयशर मोटर्स करीब 0.94 फीसदी, ग्रासिम 0.97 फीसदी और नेस्ले इंडिया 0.56 फीसदी फीसदी नीचे था। इसके अलावा टाइटन, मारुति, अडानी पोर्ट्स, ONGC और कोल इंडिया में भी गिरावट देखने को मिली।

रियल्टी और IT सेक्टर ने संभाला बाजार
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी करीब 0.51 फीसदी और निफ्टी इंफ्रा 0.13 फीसदी ऊपर था। निफ्टी बैंक में भी 0.08 फीसदी की तेजी रही। वहीं PSU बैंक इंडेक्स मामूली 0.02 फीसदी ऊपर था। हालांकि एनर्जी, FMCG, MNC और फार्मा इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।