Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

शादी के बाद पहली पत्नी की बात छिपाने का आरोप, दो बच्चों की मां रुबीना ने लगाई न्याय की गुहार; बोलीं- सम्मान के साथ...

मऊ-आजमगढ़ की रहने वाली रुबीना ने अब्दुल रहमान नामक व्यक्ति पर शादी से पहले संबंध बनाकर शोषण करने और पहली पत्नी की बात छिपाकर...
HomeNewsSportएशियन गेम्स के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 7 टीमों का हो चुका है...

एशियन गेम्स के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 7 टीमों का हो चुका है ऐलान, 3 का अब भी हो रहा इंतजार

एशियन गेम्स 2026 में 10 क्रिकेट टीमें शिरकत करेंगी। इनमें भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी शामिल हैं। अब तक 7 टीमों का ऐलान हो चुका है।
एशियन गेम्स 2026 का 19 सितंबर से आगाज होगा, जिसमें क्रिकेट का जलवा भी देखने को मिलेगा। मेन्स और वूमेन्स दोनों कैटेगिरी में टीमें गोल्ड मेडल के लिए एक-दूसरे से भिड़ती नजर आएंगी। मेन्स कैटेगिरी में मेजबान जापान समेत कुल 10 टीमें शिरकत करेंगी, जिसमें 5 टीमें ICC फुल मेंबर नेशन हैं। ऐसे में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। मेन्स क्रिकेट का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टबूर तक होगा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट की तारीख नजदीक आ रही है, टीमों की तैयारियां तेज होती जा रही हैं। अब तक 7 टीमें अपने स्क्वाड का ऐलान कर चुकी हैं। 3 टीमों ने अब तक अपने स्क्वाड से पर्दा नहीं उठाया है। आइए जानते हैं एशियन गेम्स 2026 के लिए अब तक किन-किन टीमों ने किया है अपने स्क्वाड का ऐलान…
एशियन गेम्स 2026 के लिए सभी मेन्स टीमों का स्क्वाड
अफगानिस्तान: दरविश रसूली (कप्तान), अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद अकरम, इस्मत आलम, फरीदून दाऊदजई, हसन ईसाखिल, मोहम्मद इशाक, करीम जनत, फैसल खान, नांग्याल खरोती, इमरान मीर, अरब गुल मोमंद, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तानिवाल, नजीबुल्लाह जादरान।
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुसद्देक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, शाक महेदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद

हांगकांग: टीम का ऐलान होना अभी बाकी है।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

जापान: केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर कादोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर, शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो-लेक

मलेशिया: टीम का ऐलान होना अभी बाकी है

नेपाल: दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), रोहित कुमार पौडेल, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, आरिफ शेख, आसिफ शेख, कुशल भुर्टेल, ललित राजबंशी, गुलसन कुमार झा, नंदन यादव, लोकेश बम, सुदीप जोरा, शेर मल्ला, कुशल मल्ला।

ओमान: सुफयान महमूद (कप्तान), मुजफ्फर शिरलकर, मोहम्मद अली अल बलुशी, जुबैर अल बलुशी, शुएब अल बलुशी, नावेद अल बलुशी, वसीम अल बलुशी, अहमद अल जदजाली, समीर ओथमान, वहीद अल बलुशी, फारिस अल बलुशी, मोहम्मद उस्मान, इस्सा रहीम अल बलुशी, अब्दुल जलील, कैस अल बलुशी।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान।