Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportभारतीय टीम की नजरें सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर, महिला टी20...

भारतीय टीम की नजरें सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर, महिला टी20 एशिया कप में होगी हांगकांग चाइना से भिड़ंत

महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना आगाज शानदार जीत के साथ किया था, जिसमें वह अब अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग चाइना की टीम का सामना करेंगी, जहां उनकी नजरें जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर रहने वाली हैं।
दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 में ग्रुप-ए का हिस्सा भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अपना आगाज काफी धमाकेदार तरीके से किया था, जिसमें उन्होंने 30 अगस्त को थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पहले मुकाबले को 94 रनों से जीता था। वहीं अब टीम इंडिया अपना दूसरा ग्रुप मैच तीन सितंबर को हांगकांग चाइना की टीम के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलेगी, जिसमें उसकी नजरें इस मुकाबले को भी जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्की करने पर रहने वाली हैं। अभी ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया 2 अंकों के साथ पहली पोजीशन पर है, जिसमें उसका नेट रनरेट 4.700 का है तो वहीं हांगकांग चाइना की टीम अंतिम पायदान पर।

पहली बार हांगकांग चाइना की टीम का सामना करेगी टीम इंडिया
भारतीय महिला टीम ने किसी भी फॉर्मेट में हांगकांग चाइना की टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला नहीं खेला है, ऐसे में दोनों टीमों के बीच पहली बार भिड़ंत देखने को मिलेगी। टीम इंडिया का महिला टी20 एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है और उनके रिकॉर्ड को देखते हुए इस मुकाबले में जीत हासिल करना अधिक मुश्किल काम नहीं दिखता है। इस मैच में भारतीय महिला टीम की नजरें अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन को सुधारने पर अधिक रहने वाली है, क्योंकि पहले मुकाबले में शैफाली वर्मा को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज अपना कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सका था, जिसमें स्मृति मंधाना से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद रहने वाली है। वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा जिन्होंने पहले मैच में दुबई की धीमी पिच पर अपनी स्पिन बॉलंग का कमाल दिखाया था, उनसे फिर से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला
भारत और हांगकांग चाइना की टीम के बीच में खेला जाने वाला महिला टी20 एशिया कप 2026 में ग्रुप-ए का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी जिसमें टॉस शाम 7:30 पर होगा। दुबई की पिच पर अभी तक इस टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबलों को देखते हुए स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है क्योंकि टारगेट का पीछा करना आसान काम नहीं दिखा है। वहीं इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी।