Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsहिमाचल में रक्षाबंधन पर बहनों के साथ अब भाइयों की भी रहेगी...

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बहनों के साथ अब भाइयों की भी रहेगी छुट्टी, पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश का ऐलान

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर अब सरकारी अवकाश रहेगी। इस दिन पूरे प्रदेश में छुट्टी रहेगी। पहले रक्षाबंधन पर सिर्फ महिलाओं को ही छुट्टी मिलती थी।
शिमलाः रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पहले रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को छुट्टी दी जाती थी, जबकि पुरुषों के लिए अवकाश नहीं होता था। अब त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में सभी के लिए सरकारी अवकाश रहेगा। दरअसल, सिर्फ महिलाओं की छुट्टी रहने पर सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था। विरोधियों का कहना था कि अगर भाई ऑफिस में रहेगा तो बहनें किसको राखी बांधेंगी।

भाई-बहन एक साथ रक्षाबंधन मना सकेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन एक पवित्र त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच प्यार, भरोसे और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा, “बचपन की शरारतों से लेकर ज़िंदगी के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का साथ निभाने तक, यह रिश्ता वाकई बहुत खास है”। उन्होंने आगे कहा, “भाई-बहन एक साथ रक्षाबंधन मना सकें और अपने परिवारों के साथ खुशियाँ बांट सकें, इसके लिए मैं शुक्रवार को पूरे राज्य में एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा करता हूँ।”

रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं

वहीं, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की रोडवेज बसों (एचआरटीसी) में रक्षाबंधन पर महिलाएं मुफ्त में सफर कर पाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सीमा के अंदर महिलाओं से टिकट नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी में महिलाओं को बस में मुफ़्त सफ़र की सुविधा

हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में भी रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को फ्री में सफर करने का मौका मिलेगा। यूपी के सीएम योगी ने घोषणा की है कि रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त को राज्य भर में महिलाओं को बसों में मुफ़्त सफ़र की सुविधा दी जाएगी। यह मुफ़्त सफ़र 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में उपलब्ध होगा।

शुक्रवार को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

बता दें कि रक्षाबंधन पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल यह 28 अगस्त (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और गुजरात जैसे कई राज्यों ने रक्षाबंधन के मौके पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।