Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बारिश में बेघर होने की कगार पर कई परिवार, हटाने के दबाव और उत्पीड़न के आरोप; बच्चों की पढ़ाई भी हुई ठप

दादर (मुंबई)। मुंबई के दादर स्थित फूल मार्केट क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों ने अपने साथ कथित उत्पीड़न और बेदखली के प्रयासों का...
HomeNewsरायबरेली में बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला करने का आरोप, बेटे ने...

रायबरेली में बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला करने का आरोप, बेटे ने गुजरात से लगाई न्याय की गुहार, पड़ोसियों पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र से बुजुर्ग दंपति पर कथित जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने मामूली विवाद को लेकर उन पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, जानकी वन क्षेत्र निवासी रामकिसन पुत्र गजाधर ने बताया कि सुबह पानी भरने के दौरान पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान संतोषी पत्नी रामू, नितिन, सचिन सहित अन्य लोगों ने बिना किसी ठोस कारण के विवाद बढ़ा दिया और लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और जान से मारने का भी प्रयास किया गया।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें लंबे समय से परेशान कर रखा है और आए दिन मारपीट तथा गाली-गलौज जैसी घटनाएं करते रहते हैं।

पीड़ित के बेटे अर्जुन ने बताया कि वह गुजरात में रहकर मजदूरी करता है, जबकि उसके माता-पिता रायबरेली स्थित गांव में अकेले रहते हैं। अर्जुन का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर पड़ोस के कुछ लोग लगातार बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करते हैं। कई बार मारपीट और धमकी देने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी राहत नहीं मिल सकी है। उन्होंने प्रशासन से अपने माता-पिता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने तहसील दिवस में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि बुजुर्ग दंपति को न्याय कब तक मिल पाता है।