Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकियां; लोकेशन ट्रेस कर हमले का भी...

करौली।* राजस्थान के करौली जिले के हिंडौनसिटी क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फाजिलाबाद गांव निवासी 55...
HomeNewsदूसरी शादी भी बनी अभिशाप, दहेज में बाइक की मांग पूरी न...

दूसरी शादी भी बनी अभिशाप, दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, तीन शादियों का खुलासा, मासूम बच्ची समेत जान से मारने की धमकी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने, गाली गलौज करने, बार बार तलाक की धमकी देने और अपनी चार वर्षीय मासूम बच्ची सहित जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी और अपनी बच्ची की सुरक्षा की मांग की है।

पीड़िता रुखसार के अनुसार उसकी शादी 18 मई 2026 को वसीम नामक युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि यह दोनों की दूसरी शादी थी। रुखसार का आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों के बाद ही उसके साथ अत्याचार का सिलसिला शुरू हो गया। पति और उसके परिजन दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

रुखसार का कहना है कि उसका पति आए दिन गाली गलौज करता है, छोटी छोटी बातों पर मारपीट करता है और बार बार तलाक देने की धमकी देता है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति कहता है कि वह उसे और उसकी चार साल की मासूम बच्ची को जान से मार देगा। इन धमकियों के कारण वह लगातार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रही है।

पीड़िता ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि उसके पति की पहले ही तीन शादियां हो चुकी हैं। शादी के बाद उसे इस बात की जानकारी हुई। उसका कहना है कि पति का व्यवहार लगातार आक्रामक होता गया और वह हर विवाद में तलाक की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। इससे उसका वैवाहिक जीवन पूरी तरह संकट में आ गया है।

रुखसार का आरोप है कि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी दहेज की मांग को लेकर पति का साथ देते हैं। जब भी वह विरोध करती है तो उसे अपमानित किया जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण वह खुद और अपनी मासूम बच्ची की सुरक्षा को लेकर डरी हुई है।

पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि पति वसीम तथा दहेज की मांग और प्रताड़ना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उसकी और उसकी बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।