Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पत्नी के लापता होने से मचा हड़कंप, जांच में सामने आया कंपनी के सहकर्मी से प्रेम संबंध का दावा, पति ने कार्रवाई की लगाई...

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। एक व्यक्ति...
HomeNewsपत्नी के लापता होने से मचा हड़कंप, जांच में सामने आया कंपनी...

पत्नी के लापता होने से मचा हड़कंप, जांच में सामने आया कंपनी के सहकर्मी से प्रेम संबंध का दावा, पति ने कार्रवाई की लगाई गुहार

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अचानक लापता होने की शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का कंपनी में साथ काम करने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था और वही उसे अपने साथ लेकर चला गया।

पीड़ित पति दोमन राम, निवासी रामगांव कमाल, समस्तीपुर, बिहार का कहना है कि उनकी पत्नी अंजली कुमारी घर से यह कहकर निकली थी कि वह बाथरूम जा रही है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने और आसपास तलाश करने के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोग चिंतित हो गए।

पति का आरोप है कि बाद में जानकारी मिली कि चंदन यादव नाम का एक युवक, जो पटना का रहने वाला बताया जा रहा है, लंबे समय से अंजली कुमारी के संपर्क में था। दोनों एक ही कंपनी में कार्यरत थे और वहीं से उनके बीच बातचीत शुरू हुई थी। पति का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था और चंदन यादव ही अंजली को अपने साथ लेकर गया है।

परिजनों का कहना है कि अंजली के साथ विशाल नाम के व्यक्ति का भी नाम सामने आ रहा है। उनका आरोप है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि अंजली का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

परिवार ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को अंजली कुमारी या विशाल के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तुरंत मोबाइल नंबर 6230035673 पर सूचना दें, ताकि परिवार को उनकी तलाश में मदद मिल सके।