Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

गोविंदगढ़ में रहस्यमयी बीमारी से दो भैंसों की मौत, 2 लाख रुपये के नुकसान का दावा; हेल्पलाइन 181 पर शिकायत के बावजूद मदद नहीं...

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ ग्राम पगसेड़ी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र सूबेदार ने अपनी दुधारू भैंसों की अचानक हो रही मौत को...
HomeNewsWorldईरान ने अचानक कर दिया अमेरिकी सैनिकों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला,...

ईरान ने अचानक कर दिया अमेरिकी सैनिकों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, CENTCOM ने दी पूरी जानकारी

CENTCOM ने बताया है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर अचानक से बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस बारे में क्या पता लगा है।
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच रुक-रुककर जंग जारी है। बीते हफ्ते तक ईरान पर लगातार हमले के बाद अमेरिका ने अपने हमले रोक दिए थे। इसके बाद ईरान ने भी हमलों की रफ्तार रोक दी। माना जा रहा था कि दोनों देश एक बार फिर से बातचीत की मेज पर वापस आ सकते हैं। हालांकि, अब अमेरिकी सेंट्रल कमान (CENTCOM) ने जानकारी के दी है कि ईरान ने अचानक से मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर से जंग शुरू होने का खतरा मंडराने लगा है।
मिसाइलों को रोक दिया गया- CENTCOM
अमेरिकी सेंट्रल कमान अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर के ईरान के मिसाइल हमले के बारे में जानकारी दी है। CENTCOM ने बताया- “आज शाम 5:45 बजे (ET), इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की सेनाओं ने ईरान से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सेना पर अचानक हमला करने की कोशिश थी। ईरान की सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया। अमेरिकी सेना सतर्क है और पूरी तरह तैयार है।”

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जारी है तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच कुछ समय से शांति थी। दोनों ही देशों ने कुछ दिनों से एक दूसरे के खिलाफ किसी भी हमले की घोषणा नहीं की थी। इससे पहले कई हफ्ते तक दोनों देशों के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव जारी था। आपको बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में ये समुद्री रास्ता दुनिया भर के लिए काफी अहम बन चुका है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट की रास्ते न के बराबर ऊर्जी की सप्लाई हो रही थी।

ईरान के फ्रीज फंड पर भी विवाद
आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों, कार्गो आदि को हुए नुकसान की भरपाई ईरान के फ्रीज फंड से की जाएगी। ऐसे में अब ईरान ने ऐलान किया है कि अगर कोई देश या कंपनी ऐसी प्लानिंग पर अमल करती है, तो ईरान की सेनाएं उनके जहाजों को होर्मुज से गुजरने से रोक देंगी।