Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsWorldरूस से तेल, गैस और अन्य सामान खरीदने पर मिलेगी सजा? अमेरिकी...

रूस से तेल, गैस और अन्य सामान खरीदने पर मिलेगी सजा? अमेरिकी सीनेट ने बिल को पास करने के लिए पहला कदम उठाया

अमेरिकी सीनेट ने उस बिल पर पहला कदम बढ़ा दिया है जिसमें रूस से तेल, गैस और अन्य सामान खरीदने वाले देशों को सजा मिलेगी। वोटिंग के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी वहां पर मौजूद रहे।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 4 साल से ज्यादा समय बीच चुका है। हालांकि, अब तक इस जंग का कोई परिणाम सामने नहीं आया है। इस बीच अब अमेरिका ऐसा कदम उठाने जा रहा है जो कि रूस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। मंगलवार को मंगलवार को अमेरिकी सीनेट ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले बिल को पास करने की दिशा में पहला कदम उठा लिया है। इस मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, इस बिल को एक साल से ज्यादा समय तक चली बातचीत के बाद लाया जा रहा है जिसकी मदद से उन देशों को सजा दी जाएगी जो कि रूस से तेल, गैस और अन्य सामान खरीदना जारी रखे हुए हैं।
वोटिंग का क्या परिणाम रहा?
जानकारी के अनुसार, रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले इस बिल पर दोनों पार्टियों के समर्थन से 86-12 के अंतर से प्रक्रियात्मक वोटिंग हुई। ये वोटिंग रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार के कुछ घंटों बाद हुई। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अमेरिकी सीनेटरों से मुलाकात की और उन्हें बताया कि यूक्रेन रूस के साथ युद्ध में बढ़त बना रहा है, लेकिन उसे अभी भी अमेरिका से और मदद की जरूरत है।

बिल पर ऐलान के अगले दिन ग्राहम की मौत
दरअसल, साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और कनेक्टिकट के डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने बीते 10 जुलाई को प्रतिबंधों से जुड़े कानून पर एक समझौते का ऐलान किया था। हालांकि, इसके अगले ही दिन लिंडसे ग्राहम की अचानक मौत हो गई। जानकारी सामने आई कि उनकी मौत की वजह ‘एओर्टिक टियर’ (धमनी फटना) थी। वह हाल ही में यूक्रेन की यात्रा से लौटे थे, जहां उन्होंने जेलेंस्की से मुलाकात की थी।

जेलेंस्की ने क्या बताया?
इस बिल को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा- आज वॉशिंगटन में, हमने सीनेट में दोनों पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में 60 से ज्यादा सीनेटर मौजूद थे। इस समर्थन के लिए और हमारे सैनिकों के फ्रंट लाइन पर किए गए कामों और रूस के हमलों का सही जवाब देने की यूक्रेन की क्षमता की आपकी तारीफ के लिए धन्यवाद। हमने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें सबसे अहम था एंटी-बैलिस्टिक डिफेंस। मदद के लिए आपकी तत्परता का धन्यवाद। यह एक अहम बात है कि आज, जब हम सीनेटर लिंडसे ग्राहम को विदाई दे रहे थे, सीनेट ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले उस बिल पर वोटिंग की, जिस पर उन्होंने बहुत मेहनत की थी। वोटों की गिनती के समय वहां मौजूद रहना सम्मान की बात थी। 86 सीनेटरों ने बिल का समर्थन किया। यह लिंडसे की योजनाओं को लागू करने की दिशा में पहला कदम है, और निश्चित रूप से शांति की ओर एक कदम है। यह जरूरी है कि यह तरीका काम करे।