Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsBusinessहिंदुस्तान यूनिलीवर का मुनाफा घटा, शेयरों में 7% तक की भारी गिरावट

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मुनाफा घटा, शेयरों में 7% तक की भारी गिरावट

एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने मंगलवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3.17 प्रतिशत घटकर 2,680 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 2,768 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हिंदुस्तान यूनिलीवर के निवेशक कंपनी के प्रदर्शन से काफी निराश नजर आए और उन्होंने बिकवाली शुरू कर दी। मंगलवार को दोपहर 02.45 बजे तक कंपनी के शेयर 7 प्रतिशत तक की भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे

52 वीक लो के करीब पहुंचा शेयर का भाव

हिंदुस्तान यूनिलीवर द्वारा नतीजे जारी करने के बाद, कंपनी के शेयरों में अचानक तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी के शेयर लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,024.05 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गए। बताते चलें कि बीएसई पर हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों का 52 वीक लो 2,023.05 रुपये है। कंपनी के शेयरों ने आज 2,174.75 रुपये के भाव पर कारोबार शुरू किया था। शुरुआती कारोबार के दौरान एफएमसीजी कंपनी के शेयर 2,212.00 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। हालांकि, नतीजे जारी होने के बाद इसमें तेज गिरावट आई।

पहली तिमाही में 952 करोड़ रुपये दर्ज किया गया कंपनी का टैक्स एक्सपेंस

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का टैक्स एक्सपेंस बढ़कर 952 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 526 करोड़ रुपये था। कंपनी का PBEIT पहली तिमाही में 9.28 प्रतिशत बढ़कर 3,707 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,392 करोड़ रुपये था। इस दौरान उत्पादों की बिक्री से राजस्व 10.26 प्रतिशत बढ़कर 17,149 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 15,552 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि ये पिछले 13 तिमाहियों की सबसे बड़ी वृद्धि है।

सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़ा EBITDA

कंपनी ने कहा कि अस्थिर कारोबारी माहौल के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में उसका EBITDA मार्जिन 23 प्रतिशत रहा, जो उसके अनुमानित दायरे के भीतर है। अप्रैल-जून तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 3,947 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान एचयूएल का कुल खर्च 10 प्रतिशत बढ़कर 13,822 करोड़ रुपये हो गया। अन्य आय सहित कुल आय 9.84 प्रतिशत बढ़कर 17,529 करोड़ रुपये रही।