Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportदूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग,...

दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग, यश ठाकुर को मिला डेब्यू कैप

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला आज जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है। यश ठाकुर को डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्हें अशोक शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया है। पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे है। अब दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।

भारत के लिए पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी। पिछला मुकाबला टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। 2 साल बाद वापसी कर रहे मयंक यादव ने पहले मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। वहां प्रिंस यादव और अशोक शर्मा ने उनका अच्छा साथ दिया था। भारत की स्थिति मजबूत नजर आ रही है और आज के मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज को अपने कब्जे में करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं जिम्बाब्वे की टीम भी टीम इंडिया को इस मैच में टक्कर देना चाहेगी।

टी20 सीरीज के लिए भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर।

जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तफदजवा त्सिगा, इनोसेंट काया, तनाका चिवांगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा।