Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeLifestyleEntertainmentबादशाह की पत्नी ईशा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कैप्शन ने किया...

बादशाह की पत्नी ईशा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कैप्शन ने किया कन्फ्यूज, फैंस लगा रहे तलाक के कयास

बादशाह की पत्नी ईशा रिखी की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने सभी को हैरत में डाल दिया है। फैंस अब अटकलें लगा रहे हैं कि क्या शादी के 4 महीने बाद बादशाह और ईशा अलग हो जाएंगे।
रैपर बादशाह और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस ईशा रिखी की गुरुद्वारे में शादी हुए चार महीने हो चुके हैं। तब से दोनों ने अपनी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखा है और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। मार्च 2026 में ईशा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि बादशाह उनक पति हैं। इसके बाद उनकी मां पूनम रिखी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बादशाह और ईशा को शादी के मंडप पर देखा जा सकता है। अब सोशल मीडिया पर बादशाह की पत्नी ईशा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसका कैप्शन चर्चा में है और लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या शादी के 4 साल बाद बादशाह और ईशा तलाक लेने वाले हैं।

बादशाह की पत्नी ईशा के पोस्ट ने मचाई हलचल
ईशा रिखी का हालिया पोस्ट हैरान करने वाला है। इस वीडियो की शुरुआत बादशाह और ईशा के एक खुशमिजाज क्लिप से होती है, जिसके बाद उनकी शादी की झलक, एक ग्रुप फोटो और आखिर में ईशा के रोने और बादशाह के उन्हें गले लगाने की तस्वीर है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है’ साथ ही हाथ जोड़ने और टूटे हुए दिल वाले इमोजी भी लगाए हैं। इस कैप्शन ने सभी को कन्फ्यूज कर दिया
बादशाह और ईशा रिखी का होने वाला है तलाक
कमेंट्स सेक्शन में फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी, जो पूछ रहे थे कि दोनों के बीच क्या हुआ है। एक ने लिखा, ‘क्या हुआ?’ तो दूसरे ने पूछा, ‘चल क्या रहा है?’ जिस पर एक जवाब में कहा गया, ‘ये सभी तस्वीरें पुरानी हैं, है ना? तो मुझे लगता है कि शायद उनका ब्रेकअप हो चुका है।’ हालांकि, बादशाह ने अभी तक ईशा के साथ अपने तलाक की कोई घोषणा नहीं की है। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं करते हैं।

बादशाह की क्यों टूटी थी पहली शादी
ईशा से पहले बादशाह ने जैस्मीन मसीह से शादी की थी। 2020 में उनका तलाक हो गया और कपल की एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है, जिनका जन्म जनवरी 2017 में हुआ था। 2024 में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट ‘प्रखर के प्रवचन’ में एक इंटरव्यू के दौरान बादशाह ने अपने अलग होने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों ने सब कुछ आजमाया। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। हम दोनों ने अपना बेस्ट दिया और जो कुछ भी हम कर सकते थे, किया। हम इसलिए अलग हुए क्योंकि यह हमारे बच्चे के लिए सही नहीं था। मैं अपनी बेटी से मिल तो पाता हूं, लेकिन अक्सर नहीं… क्योंकि वह लंदन में रहती है।’