Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportCWG 2026 में ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारत का पहला मेडल हुआ...

CWG 2026 में ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारत का पहला मेडल हुआ पक्का, लवलीना बोरगोहेन का पदक जीतना हुआ तय

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज होने से पहले भारत के लिए अच्छी खबर आई है, जिसमें महिला बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन का मेडल पक्का हो गया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन इस बार स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा है, जिसमें 23 जुलाई को होने वाली ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारत के लिए अच्छी खबर आई है। महिला बॉक्सिंग में 75 किलोग्राम कैटेगिरी में लवलीना बोरगोहेन का पदक जीतना तय हो गया है, जिसमें वह कम से कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाब रहेंगी। दरअसल महिलाओं की 75 किलोग्राम कैटेगिरी में सिर्फ 5 महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी थी, जिसमें टॉप-3 को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई और इसमें एक नाम लवलीना बोरगोहेन का भी शामिल है और इस वजह से उनका कम से कम कांस्य पदक जीतना तय हो गया है।
सेमीफाइनल में टाफाकी से होगा सामना
भारतीय स्टार महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन जिन्होंने ओलंपिक में भी पदक को अपने नाम किया है उनका कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में अब सामना टुवालू की टाफाकी से होगा। महिलाओं की 75 किलोग्राम कैटेगिरी का यह सेमीफाइनल मैच 31 जुलाई को खेला जाएगा, जिसमें सभी को लवलीना के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जरूर है जिसमें यदि वह ऐसा करने में कामयाब होती हैं तो फिर कम से कम सिल्वर मेडल जीतने की हकदार जरूर हो जाएंगी।

भारतीय दल से इस बार बेहतर प्रदर्शन की है उम्मीद
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ 10 खेलों के इवेंट्स को आयोजन किया जा रहा है और इसी वजह से मेडल इवेंट भी काम कम हो गए हैं। भारतीय दल के सामने पदकों की संख्या को बढ़ाना एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए 125 एथलीट्स का दल भारत से गया है जो अलग-अलग खेलों के इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। 23 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी से पहले दो लॉन बॉल्स मैचों के साथ भारतीय अभियान की शुरुआत होगी तो वहीं। भारतीय दल आठ ऐसे खेलों में हिस्सा लेगा जो आम एथलीटों के लिए हैं इसमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, बॉल्स और स्विमिंग शामिल हैं।

नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू पर अब सभी की नजरें
लवलीना बोरगोहेन का पदक पक्का होने के साथ अब सभी की नजरें स्टार भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा के अलावा वेटलिफ्टिंग में कमाल दिखाने वाली मीराबाई चानू पर रहने वाली हैं, जिनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है। पिछली बार भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स जो बर्मिंघम में हुए थे उसमें कुल 61 मेडल जीते थे, जिसमें 22 गोल्ड मेडल शामिल हैं।