Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, कमर के नीचे गंभीर चोट लगने का दावा, थाने में सुनवाई नहीं होने की शिकायत

उत्तर प्रदेश  देवरिया जिले से एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता अनुराधा का आरोप है कि बच्चों के...
HomeNewsबैरसिया में महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा...

बैरसिया में महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े नेता समेत दो भाइयों पर एफआईआर

भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अभद्रता, छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कुलदीप मीणा और उसके भाई दीपक मीणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने पति और परिजनों के साथ एक जन्मदिन समारोह से लौट रही थी। रास्ते में शक्तिमान चौराहे के पास आरोपियों ने वाहन रुकवाकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि कुलदीप मीणा ने महिला के भाई पर अभद्र टिप्पणी करते हुए विवाद शुरू किया। विरोध करने पर महिला के साथ अश्लील टिप्पणियां की गईं, उसका हाथ पकड़कर खींचा गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के देवर के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद जब वे शिकायत दर्ज कराने बैरसिया थाने पहुंचे, तब कुलदीप मीणा अपने भाई दीपक मीणा के साथ वहां भी पहुंच गया और रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

बैरसिया पुलिस ने कुलदीप मीणा और दीपक मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दीपक मीणा भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा है, जबकि उनकी मां रेखा बाई कंडेया शाह गांव की सरपंच हैं।