Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsसंसद के खास सत्र से पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक कल,...

संसद के खास सत्र से पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक कल, आखिर क्यों बुलाई गई है मीटिंग?

संसद के बुलाए गए खास सत्र से पहले, शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, इसमें परिसीमन से जुड़े महिला कोटा विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
क्यों बुलाया गया है संसद का सत्र
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही
संसद के बुलाए गए सत्र से पहले, शुक्रवार की दोपहर एक बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला कोटा विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है। परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल की चर्चा होगी, ये बात तो कई दिन से चल रही थी, लेकिन आज अचानक संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे कन्फर्म कर दिया है। रिजिजू ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने स्पीकर से 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक लोकसभा की बैठक बुलाने और राज्यसभा के सभापति से 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को सदन की बैठक बुलाने की रिक्वेस्ट की है।
संसद के दोनों सदनों की बैठक फिर बुलाने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी, स्पीकर और सभापति ने जारी किया आदेश। अध्यक्ष और सभापति औपचारिक रूप से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पुनः शुरू करेंगे।
मॉनसून सेशन खत्म नहीं हुआ था
लोकसभा की कार्यवाही तीस नवंबर से तीन दिसंबर तक चार दिन चलेगी और राज्यसभा की कार्यवाही दो और तीन दिसंबर को यानी दो दिन चलेगी। बता दें कि ये कोई स्पेशल सेशन नहीं होगा, क्योंकि मॉनसून सेशन अभी समाप्त नहीं हुआ था, इसलिए मॉनसून सेशन को ही आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि किरेन रिजिजू ने ये क्लीयर नहीं किया है कि संसद की कार्यवाही का एजेंडा क्या होगा।

माना जा रहा है कि इस खास सेशन में वुमेन रिजर्वेशन कानून को लागू करने के लिए डिलिमिटेशन से जुड़े संविधान संशोधन विधायक पर चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। लेकिन मॉनसून सत्र का समापन नहीं हुआ है।

अमित शाह ने क्या कहा था
आज शाम को ही होम मिनिस्टर अमित शाह ने इसके संकेत दिए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में संविधान गौरव दिवस के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को रोका था, लेकिन सरकार का ये संकल्प है कि इस बिल को जल्दी से जल्दी लाएगी और पास कराएगी।

सरकार को मिल गए दो तिहाई नंबर्स?
पिछले कई महीनों से सरकार दो तिहाई नंबर जुटाने की कोशिश हो रही थी। अगर सिलसिलेवार तरीके से देखें तो DMK का कांग्रेस से अलग होना, तृणमूल कांग्रेस का टूटना। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के MPs का शिंदे के साथ आना। पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मेंबर्स का बीजेपी में जाना, अकाली दल का साथ आना और आज सुप्रिया सुले का Delimitation Bill को लेकर संकेत, ये सारे तार एक-एक करके जुड़ते गए और बात बन गई।